top of page

घी शुद्ध है या नहीं?इन नुस्खों से चेक करें , मिलावटी घी के नुकसान भी जानिए

  • वीरेंद्र सक्सेना
  • 21 अग॰ 2022
  • 2 मिनट पठन

आजकल बाजार में मिलावटी घी मिल रहा है, हाल ही में पतंजलि इस मामले में फेल हो गयी । इसलिए हम कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं जिनसे आप चेक कर सकते हैं कि घी शुद्ध है या नहीं। साथ ही जानिए मिलावटी घी के नुकसान


ree

नकली घी की लगातार खबरें आ रही हैं, या तो घी मिलावटी है या घी शुद्ध नहीं है। नकली घी शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। हाल ही में बाबा रामदेव की हरिद्वार स्थित कंपनी पतंजलि को बड़ा झटका लगा है। खाद्य सुरक्षा एवं चिकित्सा विभाग की जांच में पतंजलि का गाय का घी फेल हो गया है।


FSSAI ने पतंजलि के गाय के घी का सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा, जिसका नतीजा चिंताजनक रहा. घी में काफी मिलावट पाई गई, इसके साथ ही पतंजलि सभी खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतर पाई है। आइए जानते हैं घी में मिलावट की जांच कैसे करें और नकली घी से क्या नुकसान होते हैं


कैसे पहचानें

• घी को अच्छी तरह गर्म कर लें, अगर घी तुरंत पिघल जाए और उसका रंग भूरा हो जाए, तो वह शुद्ध देशी घी है. अगर घी का रंग पीला हो जाए तो वह मिलावटी होता है।


• देसी घी की पहचान करने के लिए हाथ में थोड़ा सा घी रखें। इसके बाद हाथ को उल्टा करके मलें। घी में दाने हों तो समझ लें कि यह नकली है। हाथ पर लगाने से असली घी पिघल जाता है। यह पहचान का सबसे आसान तरीका है।


• एक चम्मच घी में चार-पांच बूंद आयोडीन मिलाएं। अगर रंग नीला हो जाता है तो घी में उबले हुए आलू की मिलावट होती है.


• एक चम्मच घी में एक चम्मच हाइड्रोक्लोरिक एसिड और एक चुटकी चीनी मिलाएं। अगर घी का रंग लाल हो जाए तो उसमें डालडा मिलावट होती है।


• शुद्ध घी की पहचान के लिए हथेली पर एक चम्मच घी लगाएं। अगर यह अपने आप पिघलने लगे तो समझ लें कि यह शुद्ध है। अगर घी जम जाए और उसमें से महक आना बंद हो जाए तो समझ लें कि यह नकली है।


नकली घी के नुकसान

• नकली घी खाने से हृदय रोग और हाई बीपी हो सकता है।


• नकली घी के सेवन से लीवर खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।


• नकली घी खाने से भी गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है, गर्भवती महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि घर का बना घी ही खाएं।


• नकली घी खाने से भी दिमाग में सूजन आ सकती है


• मिलावटी घी खाने से पेट खराब, अपच और गैस जैसी समस्या भी हो सकती है।


• मिलावटी घी में अस्वास्थ्यकर वसा भी मिलाई जा सकती है, जो आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page