जन्माष्टमी पूजा में करें इन चीजों को शामिल, पूरी करेंगे श्रीकृष्ण की मनोकामना
- वीरेंद्र सक्सेना
- 19 अग॰ 2022
- 2 मिनट पठन
कृष्ण जन्माष्टमी इस साल 19 अगस्त को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मनोकामना पूर्ति के लिए जन्माष्टमी की पूजा में कुछ खास चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं।

कृष्ण जन्माष्टमी पूजा सामग्री
हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस वर्ष जन्माष्टमी पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है। इस दिन विधि विधान से भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार अगर भक्त श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में भगवान कृष्ण की प्यारी चीजों कोशामिल करते हैं तो बाल गोपाल उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। जानिए भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए जन्माष्टमी पूजा में क्या शामिल करना अनिवार्य है।
गोपाल को माखन-मिसरी खिलाएं
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिसरी का भोग लगाना चाहिए. कान्हा माखन-मिसरी से बहुत प्यार करते हैं।भगवान कृष्ण को माखन चढ़ाने के बाद माखन को प्रसाद के रूप में लें।
कृष्ण के मुकुट में मोर पंख
मोर पंख - भगवान कृष्ण की पूजा में मोर पंख अवश्य रखना चाहिए। श्रीकृष्ण को मोर पंख वाला मुकुट ही धारण करें। घर में मोर पंख रखना शुभमाना जाता है।
कृष्ण को बेहद प्यारी है तुलसी
भगवान कृष्ण की पूजा में तुलसी के पत्तों को अवश्य शामिल करें। भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अत्यंत प्रिय है। जन्माष्टमी केदिन भगवान कृष्ण के साथ तुलसी की पूजा करें।
कृष्ण को प्रिय है बांसुरी
बांसुरी- जन्माष्टमी की पूजा में बांसुरी जरूर शामिल करें. श्रीकृष्ण को बांसुरी बहुत प्रिय है।
बाल गोपाल को चढ़ाएं पंचामृत
पंचामृत- भगवान कृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं। पंचामृत सूखे मेवे, दूध, दही, घी, गंगाजल और शहद से बनाया जाता है। भगवान कोपंचामृत चढ़ाने के बाद प्रसाद के रूप में पंचामृत का सेवन करें।
जन्माष्टमी पूजा सामग्री सूची
खीरा, दही, शहद, दूध, एक चौकी, पीला साफ कपड़ा, पंचामृत, बाल कृष्ण की मूर्ति, सिंहासन, गंगाजल, दीपक, घी, बाती, अगरबत्ती, गोकुलाष्ट चंदन, अक्षत, माखन, मिश्री, भोग सामग्री, तुलसी का पत्ता सामग्री सूची में शामिल है।




टिप्पणियां