दिल्ली एनसीआर की हवा में आज भी घुला है जहर, AQI का स्तर बहुत खराब...जानें कहां का क्या हाल
- वीरेंद्र सक्सेना
- 8 नव॰ 2022
- 2 मिनट पठन
Delhi NCR Pollution & AQI:पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों की हवा में जहर घुला हुआ है। लोगों के लिए शुद्ध हवा में सांस ले पाना मुश्किल हो गया है। आज मंगलवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा बहुत खराब है। इससे लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा।

Delhi NCR Pollution & AQI:पिछले कई दिनों से राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों की हवा में जहर घुला हुआ है। लोगों के लिए शुद्ध हवा में सांस ले पाना मुश्किल हो गया है। आज मंगलवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों की हवा बहुत खराब है। इससे लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा। सांस के मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। सामान्य और स्वस्थ लोगों को भी सांस फूलने, खांसी और आंखों में जलन जैसी दिक्कतें महसूस हो रही हैं। हालांकि आज भी बच्चों के स्कूल बंद हैं।
अगर दिल्ली की बात करें तो यहां शादीपुर यानि पश्चिमी दिल्ली की हवा सबसे अधिक खराब है। यहां का आज का एक्यूआइ इंडेक्स सर्वाधिक 407 दर्ज किया गया है। इसके बाद अन्य क्षेत्रों के एक्यूआइ एंडेक्स भी बहुत खराब या खराब हैं। दिल्ली में प्रमुख जगहों का आज का एक्यूआइ इंडेक्स इस प्रकार है।
दिल्ली में प्रमुख जगहों पर एक्यूआइ का स्तर
स्थान एक्यूआइ
पंजाबी बाग 351
पुषा रोड 315
शादीपुर पश्चिमी दिल्ली 407
वजीरपुर 378
मंदिर मार्ग 348
रोहिणी 362
अशोक विहार 368
एनएसआइटी द्वारका 370
जहांगीर पुरी 368
आरके पुरम 335
बुराड़ी 316
आइटीओ दिल्ली 339
लोधी रोड 289
जेएल नेहरू स्टेडियम 339
दिल्ली के बाद नोएडा में भी बुरा हाल है। नोएडा के सेक्टर 62 की हवा सबसे ज्यादा खराब है। यहां हवा का स्तर सर्वाधिक 348 दर्ज किया गया है। जबकि नॉलेज पार्क में सबसे कम 299 एक्यूआइ दर्ज किया गया है। इससे समझा जा सकता है कि दिल्ली के साथ ही साथ नोएडा की हवा भी लगातार जहरीली बनी है। गुरुग्राम और फरीदाबाद का भी यही हाल है।
नोएडा एक्यूआइ
सेक्ट्र 116 302
सेक्टर 125 322
नॉलेज पार्क 299
सेक्टर 1 304
सेक्टर 62 348
गुरुग्राम एक्यूआइ
सेक्टर 51 309
सेक्टर 2 एमआइटी मानेसर 267
फरीदाबाद एक्यूआइ
सेक्टर 11 359
न्यू इंडस्ट्रियल टाउन 374
नाथू कॉलोनी 318
(SOURCE: INDIATV NEWS)




टिप्पणियां