top of page

Lakhimpur Kheri News: एसपी ने दो सिपाहियों को किया बर्खास्त

  • 7 अक्टू॰ 2022
  • 1 मिनट पठन

एसपी संजीव सुमन ने जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति पाए दो सिपाहियों (सगे भाई) कोबर्खास्त कर दिया है।थाना गोला में नियुक्त सिपाही संदीप कुमार तिवारी और नीरज तिवारीनिवासी भगनपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी का चयन 2018 में आरक्षी पद पर हुआ था।



लखीमपुर खीरी। एसपी संजीव सुमन ने जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति पाए दो सिपाहियों (सगे भाई) को बर्खास्त कर दिया है। विभागीयजांच पूरी होने के बाद एसपी ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। थाना गोला में नियुक्त सिपाही संदीप कुमार तिवारी और नीरज तिवारी निवासी भगनपुर थाना मुंशीगंज जनपद अमेठी का चयन 2018 में आरक्षीपद पर हुआ था। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि आरक्षियों के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर जांच कराई गई। इसमें पाया गया कि आरक्षीनीरज तिवारी और संदीप कुमार तिवारी ने पुलिस विभाग में भर्ती होने के उद्देश्य से कम उम्र अंकित कराकर कूटरचित अभिलेखों के आधार परहाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पुन: परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर दोनों भाइयों को आरक्षी पद पर भर्ती होने का दोषी पायागया है। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद तीन अक्तूबर 2022 को एसपी ने दोनों आरक्षियों को सेवा से पदच्युत (बर्खास्त) कर दिया है।


(SOURCE : AMARUJALA)


 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page