LAKHIMPUR KHERI NEWS: पकड़े गए पशु तस्कर, संरक्षित पशुओं को मार बेचते थे मांस..
- वीरेंद्र सक्सेना
- 8 नव॰ 2022
- 1 मिनट पठन

बाराबंकी। देवा पुलिस ने सोमवार को संरक्षित मवेशियों को पकड़कर उनका वध करने वाले गिरोह का खुलासा कियाहै। तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से धारदार हथियार, रस्सी आदि बरामद किया गया है। मवेशियों का वधमांस व खाल के लिए होता था। पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी कर रही है।
यह जानकारी पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह नेदी। एएसपी ने बताया कि बीते तीन नवंबर को देवा कोतवाली क्षेत्र के सरसौंदी पुलिया के पास एक बाग में मवेशियों केवध की घटना हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने ग्राम रजौली थाना गुडम्बा जिला लखनऊ निवासी नसीम, ग्राम मझगवां शरीफ थाना फतेहपुर निवासी वहीद वशहीद अहमद (दोनों सगे भाई) को ग्राम बंजारन पुरवा मोड़ से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पुलिस ने दो चाकू, एक ठीहा, रस्सी आदि बरामद की। एएसपी ने बताया कि यह गिरोह घुमंतू मवेशियों को एकांत स्थान पर ले जाकर वधकरता था फिर उसके मांस को बेच देता था। आरोपियों के खिलाफ अन्य जिलों में भी केस दर्ज हैं।
(SOURCE: AMARUJALA)




टिप्पणियां