top of page

Lakhimpur Kheri News: पिंजड़े में बंद बकरी को छोड़ तेंदुए ने बछड़े का किया शिकार

  • वीरेंद्र सक्सेना
  • 7 अक्टू॰ 2022
  • 1 मिनट पठन

राजकीय कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र जमुना बाद फार्म में बाघ के हमले में चौकीदार यदुनाथ मौतके तीसरे दिन घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर तेंदुए ने एक आवारा बछड़े का शिकार करलिया। रेंजर गोला संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि तेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। वन कर्मियोंकी चार टीमें 24 घंटे निगरानी में लगी है।



गोला गोकर्णनाथ। राजकीय कृषि बीज संवर्धन प्रक्षेत्र जमुना बाद फार्म में बाघ के हमले में चौकीदार यदुनाथमौत के तीसरे दिन घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर तेंदुए ने एक आवारा बछड़े का शिकार कर लिया।

क्षेत्र में तेंदुए की पुष्टि के बाद वन विभाग के लगाए गए पिंजड़े में बांधी गई बकरी मिमियाती रही, जबकि तेंदुए ने आवाराबछड़े का शिकार कर डाला। बृहस्पतिवार सुबह घटनास्थल और प्रखंड तीन में कर्मचारी आवासों से चंद कदमों की दूरीपर बछड़े का अधखाया शव पड़ा मिला। जिसे देख कर्मचारियों और श्रमिकों में दहशत है। फार्म मैनेजर संजीव कुमार नेबताया कि वनकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे चेक किए हैं। रेंजर गोला संजीव कुमार तिवारी ने बताया कितेंदुआ होने की पुष्टि हुई है। वन कर्मियों की चार टीमें 24 घंटे निगरानी में लगी है। पिंजरा लगवा कर वन्य जीव कोपकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।


(source: amarujala)

 
 
 

टिप्पणियां


bottom of page