top of page

हाथियों ने भुइया देवी मंदिर के जंगल में मचाया हंगामा

  • वीरेंद्र सक्सेना
  • 21 नव॰ 2022
  • 1 मिनट पठन



ममरी। भुइयां देवी जंगल में आठ दिन रहने के बाद फिर महेशपुर जंगल में पहुंचे हाथियों के झुंड ने शुक्रवार की रात फिर जमकर उत्पात मचाया।गांव अशरफीगंज, गौरीगंज, नयागांव, बिहारीपुर निवासी कई किसानों के कठिना नदी के पार स्थित खेतों में खड़ी चार एकड़ गन्ने की फसलतहस-नहस कर डाली।

पीड़ित किसानों ने शनिवार सवेरे जब रेंजर नरेश पाल सिंह को अपना दुखड़ा सुनाकर हाथियों को जंगल से खदेड़ने की मांग उठाई तो उनकाकहना था कि वन कर्मी रातभर हाथियों को भगाने की कोशिश करते रहे। बताया कि 15 से 20 हाथी ही अब जंगल में बचे हैं। बाकी हाथी नेपालचले गए है। उम्मीद है अब यह हाथी भी वापस चले जाएंगे। संवाद

बाघ ने नीलगाय को मार डाला

बिजुआ। भीरा रेंज की अंबारा बीट के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बहादुरनगर के मजरा सिमरिया मे बाघ ने नीलगाय को मार डाला। ग्राम प्रधान देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव के पश्चिम गन्ने के खेत में दिन में नीलगाय के रंभाने की आवाज सुनाई दी। डर की वजह से कोई वहांनहीं गया। चार घंटे बाद कई लोग इकट्ठा होकर लाठी डंडे लेकर गए तो देखा नीलगाय का अधखाया शव पड़ा हुआ था। वन विभाग को भी सूचनादे दी गई। एक सप्ताह में यह पांचवीं घटना है।



(source: amarujala)

Comments


bottom of page